The Solution for any problem through Vaastu.

T.R. Bhandari's

Bhandari Vaastu Consultancy वास्तु विषय की सार्थकता | Bhandari Vaastu Consultancy | Indian Vaastu | Vaastu Shastra | Hyderabad | India

वीधि-शुला : सड़कों के शुभ व अशुभ प्रभाव

मकान वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार होने के बावजूद भी, अगर कोई रास्ता मकान तक आकर समाप्त होता है, तब उस रास्ते के शुभ व अशुभ परिणाम भी उस मकान में रहने वालों के जीवन को प्रभावित करते हैं।

वह रास्ता, जो सीधा मकान पर आकर समाप्त होता है, वास्तु विषय में उसे वीधि-शुला कहते हैं। वास्तु के अनुसार अलग-अलग दिशा की वीधि-शुला, कुछ शुभ और कुछ अशुभ फलदायक होती है। चित्र में निर्देशित चार शुभ तथा चार अशुभ वीधि-शुलाओं से प्राप्त होने वाले पृथक परिणाम :-

दिशा परिणाम
पूर्व-ईशान अत्यंत शुभ एवं समृद्धिदायक
उत्तर-ईशान आर्थिक उन्नतिकारक
पश्चिम-वायव्य धन लाभ, शरीर की आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक भावना में वृद्धि
दक्षिण-आग्नेय धन लाभ, स्वास्थ्य दायक
पूर्व-आग्नेय धन हानि, धोखा, छल-कपट, चोरी, अग्नि-भय
उत्तर-वायव्य दुश्मनी, मुकदमे, बुद्धि विचलित, आत्महत्या, आर्थिक संकट, कार्य में रुकावट, बुरे व्यसन का शिकार, शुभ कार्य में विघ्न
पश्चिम-नैऋत गृह मालिक के जीवन के लिये अत्यंत घातक, दुर्घटना, बीमारी, कर्ज बढ़ना, आत्महत्या, अकाल मृत्यु, मृत्युतुल्य जीवन
दक्षिण-नैऋत गृहणी के जीवन के लिये अत्यंत घातक, आर्थिक दरिद्रता